संकट मोचन नाम तिहारो, हनुमान जी नाम तिहारो॥ राम दूत अतुलित बलधामा, अंजनि पुत्र पवनसुत नामा। संकट मोचन नाम तिहारो॥ सिंदूरी चोला, मुकुट सुहावे, भक्तों के दुःख दूर भगावे। संकट मोचन नाम तिहारो॥ जो कोई तुमको मन से ध्यावे, संकट उसका दूर हो जावे। संकट मोचन नाम तिहारो॥ मंगल के दिन तेरी पूजा, तुम सा दानी और न दूजा। संकट मोचन नाम तिहारो॥ जय जय जय हनुमान गोसाईं, कृपा करहु गुरुदेव की नाईं। संकट मोचन नाम तिहारो॥
॥ इति ॥
दीप जलाने के लिए स्पर्श करें


