🪔

Aartidham

Aartis · Chalisas · Mantras

Krishna

Aarti · Krishna

ॐ जय जय जय गिरिराज

ॐ जय जय जय गिरिराज, स्वामी जय जय जय गिरिराज।
संकट में तुम राखौ, निज भक्तन की लाज॥ ॐ जय जय जय गिरिराज...॥

इन्द्रादिक सब सुर मिल, तुम्हरौं ध्यान धरैं।
रिषि मुनिजन यश गावें, ते भवसिन्धु तरैं॥ ॐ जय जय जय गिरिराज...॥

सुन्दर रूप तुम्हारौ, श्याम सिला सोहें।
वन उपवन लखि-लखि के, भक्तन मन मोहें॥ ॐ जय जय जय गिरिराज...॥

मध्य मानसी गङ्गा, कलि के मल हरनी।
तापै दीप जलावें, उतरें वैतरनी॥ ॐ जय जय जय गिरिराज...॥

नवल अप्सरा कुण्ड, सुहावन-पावन सुखकारी।
बायें राधा-कुण्ड नहावें, महा पापहारी॥ ॐ जय जय जय गिरिराज...॥

तुम्ही मुक्ति के दाता, कलियुग के स्वामी।
दीनन के हो रक्षक, प्रभु अन्तरयामी॥ ॐ जय जय जय गिरिराज...॥

हम हैं शरण तुम्हारी, गिरिवर गिरधारी।
देवकीनंदन कृपा करो, हे भक्तन हितकारी॥ ॐ जय जय जय गिरिराज...॥

जो नर दे परिकम्मा, पूजन पाठ करें।
गावें नित्य आरती, पुनि नहिं जनम धरें॥
॥ इति ॥

दीप जलाने के लिए स्पर्श करें